बीकानेर

एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी

बीकानेर, 11 जुलाई। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण की बकाया राशि में राहत देने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। योजना में कारोबारी एवं शिक्षा ऋण के बकायादार ऋणियों पर अधिरोपित दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट […]

बीकानेर राजनीति

जोधपुर की तर्ज पर बीकानेर को ऊंट दस्ता उपलब्ध करवाने संभागीय आयुक्त ने बीएसएफ के महानिदेशक को लिखा पत्र

बीकानेर, 11 जुलाई। जोधपुर की तर्ज पर बीकानेर को भी सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ता उपलब्ध करवाने के लिए संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को पत्र लिखा है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि बीकानेर रियासत के तात्कालीन महाराजा गंगासिंह ने बीकानेर कैमल कोर (गंगा रिसाला) की स्थापना […]

बीकानेर

जिले के 411 राजस्व परिसरों में होगा पौधारोपण,पहली बार ‘मियावाकी तकनीक’ से लगेंगे पौधे, संभागीय आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

बीकानेर, 11 जुलाई। राजस्व वन महोत्सव के तहत जिले के 411 राजस्व परिसरों में पौधारोपण किया जाएगा। इसकी शुरूआत संभागीय आयुक्त कार्यालय से होगी। जहां ‘मियावाकी तकनीक’ से पौधे लगाए जाएंगे। संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने सोमवार को राजस्व वन महोत्सव की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा […]

बीकानेर

आज फिर मिले इतने कोरोना संक्रमित, देखें लिस्ट

टाइम्स ऑफ़ समाचार बीकानेर 11 जुलाई। कोरोना बीकानेर में धीरे धीरे अपने पांँव पसार रहा है । आज प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 कोरोना संक्रमित पाए गए। घबराए नहीं, हमें सावधानी बरतनेे की आवश्यकता है।

बीकानेर

विषयों की वैविध्यता कविताओं और भाव और रंग कहानियों की सबसे बड़ी खूबी

अशोक रंगा के काव्य और वंदना पुरोहित के कहानी संग्रह का हुआ विमोचन बीकानेर, 10 जुलाई। ‘पृथ्वी की पुकार’ की कविताएं निश्छल हैं। इनमें कथ्य एवं शिल्प का सुंदर गठजोड़ है तथा विषयों में वैविध्यता है, तो ‘सोने का पिंजरा’ की कहानियां आधी आबादी की अंतश्चेतना को जगाने वाली हैं। यह विभिन्न भावों और रंगों […]

बीकानेर

जिला कलक्टर ने की ‘एडॉप्ट ए ट्री-मेक ऑवर सिटी ग्रीन’ अभियान की शुरूआत

सुजानदेसर गोचर क्षेत्र में विकसित होगा ‘सिटी फोरेस्ट’, पहले चरण में चार बीघा में पौधारोपण शुरू, आमजन लगांएगे पौधे, करेंगे देखभाल, शहर को हरा-भरा बनाने में रहेगी भागीदारी बीकानेर, 10 जुलाई। सुजानदेसर गोचर की 6200 बीघा भूमि को चरणबद्ध तरीके से सिटी फोरेस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में रविवार को चार […]

बीकानेर

विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित,पहला सुख निरोगी काया – डॉ. सिद्धार्थ असवाल

टाइम्स ऑफ़ समाचार बीकानेर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात में देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी, चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर मिशन रोशनी के अंतर्गत दिनांक 10 जुलाई 2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक […]

बीकानेर

आज आए इतने कोरोना संक्रमित

टाइम्स ऑफ समाचार बीकानेर। आज रविवार सुबह पहली रिपोर्ट में 7 कोरोना संक्रमित आये । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संक्रमित मरीज व्यास कॉलोनी , बच्छासर , मुरलीधर , बंगला नगर , ऊनमंडी के पीछे एवं सर्वोदय बस्ती क्षेत्र से बताए जा रहे हैं।

Featured बीकानेर राजस्थान

‘टाइम्स ऑफ समाचार’ न्यूज पोर्टल लॉन्च,पाठकों तक सटीक और तथ्यपरक खबरें पहुंचाए पोर्टल: आचार्य

बीकानेर। न्यूज पोर्टल ‘टाइम्स ऑफ समाचार’ शनिवार को लॉन्च हुआ। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि पोर्टल, पत्रकारिता की स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए आमजन तक सटीक और तथ्यपरक समाचार उपलब्ध करवाए। पोर्टल द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई […]

बीकानेर

उदयरामसर के युवा स्मार्ट लाइब्रेरी में कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

बीकानेर, 9 जुलाई। उदयरामसर गांव के युवा भी अब स्मार्ट लाइब्रेरी में बैठकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत यहां ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। जिला कलक्टर ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह […]