Featured बीकानेर राजस्थान

‘टाइम्स ऑफ समाचार’ न्यूज पोर्टल लॉन्च,पाठकों तक सटीक और तथ्यपरक खबरें पहुंचाए पोर्टल: आचार्य

बीकानेर। न्यूज पोर्टल ‘टाइम्स ऑफ समाचार’ शनिवार को लॉन्च हुआ। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि पोर्टल, पत्रकारिता की स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए आमजन तक सटीक और तथ्यपरक समाचार उपलब्ध करवाए। पोर्टल द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, जिससे इनका लाभ लक्षित वर्ग को मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता का परिदृश्य बदला है। प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ न्यूज मीडिया के रूप में डिजिटल मीडिया भी उभरा है। इस नए माध्यम के समक्ष अभी तक विश्वशनीयता की बड़ी चुनौती है। ऐसे में यह पोर्टल अपनी कसौटी पर खरा उतरेगा, ऐसा विश्वास किया जा सकता है।
पोर्टल संपादक विक्रम पुरोहित ने कहा कि बीकानेर की पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। पोर्टल, इसका अनुसरण करने का प्रयास करेगा और विश्लेषित खबरें आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल द्वारा। स्थानीय खबरों के साथ राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, खेल और विविध समाचार पाठकों तक पहुंचाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.