
टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर। कलेक्ट्रेट परिसर में एक अनियंत्रित कार ने पेड़ के नीचे बैठे आरएसी जवानों को टक्कर मार दी जिसमें 2 जवान गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।अचानक से अनियंत्रित कार को अपनी तरफ आता देख जवान खुद को संभाल नहीं पाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस निरीक्षक सुभाष बिजारणिया सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो घायल जवानों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है वही एक को सामान्य खरौच आई है।




