
बीकानेर शहर की सभी बहनों के लिए निःशुल्क टैक्सी की सौगात
बीकानेर। रक्षाबंधन भाई बहन की अटूट प्रेम का त्यौहार है।आज इस अवसर पर किसी भी बहन को आने जाने में कठिनाई न हो इसलिए आम आदमी पार्टी बीकानेर पश्चिम द्वारा महिलाओं के लिए नि:शुल्क टैक्सियों की व्यवस्था की गई है।आम आदमी पार्टी युवा नेता किसन व्यास ने बताया कि टैक्सियों के ऊपर आम आदमी पार्टी का बैनर लगा हुआ होगा इन टैक्सियों के माध्यम से माताओं और बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गंतव्य स्थान तक छोड़ने की व्यवस्था की गई है।




