बीकानेर

रक्षा बंधन पर चला शुद्ध के लिए युद्ध:- रसगुल्ला, मावा बर्फी व दूध के लिए नमूने

बीकानेर, 11 अगस्त। निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
के अंतर्गत रक्षा बंधन के अवसर पर 3 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। गुरूवार को सीएमएचओ डॉ एम अबरार पंवार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली व सुरेंद्र कुमार द्वारा रानी बाजार व गंगा शहर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। जांच के दौरान रसगुल्ला, मावा बर्फी वा दूध सहित कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए।

डॉ पंवार ने बताया कि जिले में 1 जनवरी से जारी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान आदिनांक कुल 320 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 312 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से कुल 70 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

48 मामलों में न्यायालय में वाद भी प्रस्तुत किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published.