
बीकानेर। भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अभिलाषा है की भारत देश का हर नागरिक स्वस्थ हो ताकि वह देश के विकास में भागीदार बने और हम सब मिलकर भारत देश को परम वैभव पर ले जा सके इसी परिकल्पना को साकार करने हेतु प्रदेश नेतृत्व ने मिशन निरोगी हिंदुस्तान यात्रा का आगाज किया है जो दिनांक 21 अगस्त 2022 को बीकानेर पधार रही है जिसका भव्य स्वागत चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधीनगर स्थित कार्यालय में किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि अभिनंदन समारोह में चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ माधव सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश्वर शर्मा,शहर अध्यक्ष भाजपा श्री अखिलेश प्रताप सिंह, जिला प्रभारी श्री ओम जी सारस्वत, सुश्री सिद्धि कुमारी विधायक पूर्व बीकानेर, श्री बिहारी लाल जी बिश्नोई विधायक नोखा, डॉ विश्वनाथ मेघवाल पूर्व संसदीय सचिव भाजपा सरकार, श्री सुमित गोदारा विधायक लूणकरणसर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे ।




