
News by Rahul Marwah
बीकानेर, 22 अगस्त। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक बीएल सोनी बीकानेर दौरे पर रहे। सोमवार को बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच ने प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जनता से कहा की कुछ ऐसे भ्रष्ट अधिकारी होते हैं जो कि एक ही स्थान पर कार्यरत रहते है तथा भोले भाले लोगों को लूटना शुरू कर देते है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के बारे में तुरंत सूचना एसीबी को दें तथा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने एसीबी की यदि उनके विभाग का कोई भी अधिकारी या कार्मिक सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सहयोग नहीं कर रहा है। कार्रवाई नहीं कर रहा है तो तुरंत उसकी भी सूचना उन्हें दें ताकि उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकें और एसीबी की विश्वसनीयता भी बनीं रहे। इस मौके पर महा निरीक्षक ने विभाग द्वारा की गई विभिन्न कार्य भी साझा किए। इस मौके पर एसीबी के बीकानेर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसीबी महानिरीक्षक ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों को प्रेस वार्ता के जरिए जागरूक करने का प्रयास किया.




