बीकानेर

पूनरासर सेवा समिति का सेवादल होगा 31 को रवाना

बीकानेर। भादवे के मेले का जोश और आनन्द लोगो मे लगातार बढ़ता जा रहा है। मैलो में पैदलयात्री व दर्शनार्थी मैलो का लुफ्त उठा रहे है। और पैदल यात्रियों की सेवा करने वाले सेवाकर्मी भी जोश के साथ सेवाकार्य मे लगे हुए है।

इसी क्रम में पूनरासर मैले की भी तैयारियां जोरों-शोरो से शुरू हो रही है। पूनरासर सेवा समिति, धर्मनगर द्वार 30 सालों से लगातार पूनरासर भक्तों के लिए सेवा लगा रहा है। और हर साल की भांति इस वर्ष भी सेवादल 31 अगस्त को रवाना होगा।

समिति के सरंक्षक श्री मख्खनलाल जी व्यास ने बताया कि सेवा लगातार 30 वर्षो से निरंतर जारी है। एवम सेवा में केसर चाय, गर्म कोफ़्ता, पकौड़ी, मेडिकल सेवा, शीतल पेयजल इत्यादि व्यवस्था पैदल यात्रियों के लिए रहेगा।

समिति के सेवाकर्मी श्री बाजा महाराज ने बताया कि सेवा के लिए सेवादल 31 अगस्त को धर्मनगर द्वार से रवाना होगी। और नोरंगदेसर से 2 कि.मी. पहले सेवा लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.