
टाइम्स ऑफ़ समाचार।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर महीने में दो गणेश चतुर्थी आती हैं. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है. भाद्रपद अमावस्या के बाद आने वाली गणेश चतुर्थी का काफी ज्यादा महत्व होता है. गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है. यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था.
गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे 10 दिन तक चलता है. 10वे दिन अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा का विसर्जन भी किया जाता है. अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु-जन बड़े ही धूम-धाम के साथ सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी आदि में विसर्जन करते हैं.
ज्योतिर्विद अभय चन्द्र व्यास के अनुसार गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 31 अगस्त 2022 को सुबह 11 बजकर 24 मिनट से दोपबर 01 बजकर 54 मिनट पर.
गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते समय इस मंत्र का करें जाप:-
अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च. श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम..
गणेशपूजने कर्म यत् न्यूनमधिकम कृतम.
तेन सर्वेण सर्वात्मा प्रसन्न अस्तु गणपति सदा मम..




