पूनरासर सेवा समिति का लगा पंडाल भक्तों के लिए
बीकानेर। 3 साल से प्रतिबंधित मेलो का जोश प्रतिबंध हटते ही अपने परवान पर चढ़ गया है। भक्त रामदेवरा, पुनरासर, कोडमदेसर, सियाणा मेले की तैयारियों में जोरो शोरो से जुटे हुए है।
पैदल जाने वाले भक्तों के लिए लोग भक्तों की सेवा कर रहे है। इसी क्रम में 31 अगस्त 2022 से शुरू हुए पूनरासर मेले में बीकानेर के पूनरासर सेवा समिति धर्मनगर द्वार द्वारा अपना पंडाल नोरंगदेसर से 2 कि. मी पहले अपना पंडाल लगाया गया है।
समिति के अध्यक्ष मख्खनलाल जी व्यास ने बताया कि सेवा में आने वाले भक्तों के लिए चाय, काफ़ी, दूध, बिस्किट, गर्म कोफ्ते, मेडिकल सुविधा एवम विश्राम की उचित व्यवस्था की गई है।
सेवा के सरंक्षक कुश व्यास व बाजा महाराज ने खास बातचीत में बताया की सेवा की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना कर की एवम बाबा पूनरासर से प्रार्थना की कि अब आगे कोई ऐसे विपरीत परिस्थिति न आए जनता पर दुःखो का पहाड़ टूटे।
सेवा में मंजू देवी, राजू राव, जयकुमार, पुरुषोत्तम, जगदीश, शीला, रामू, लव-कुश, लक्ष्मीनारायण, एम.डी. किराडू, देवेंद्र, शिवानी, विनायक, रितेश ओझा, एवम आदि सेवादार उपस्थित रहे।




