
बीकानेर। करमीसर से मुरलीधर की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है।कहीं गहरे गड्ढे हैं तो कहीं कचरे के ढेर लगे हुए है। यूं कहे तो सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। करमीसर से चुंगी चौकी की तरफ जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर दिन रात भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि के समय में अंधेरे के कारण इन गहरे गड्ढों में दुर्घटनाएं होती रहती है। गड्ढों में से वाहन गुजरने के बाद धूल के गुबार पूरे वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इधर कचरे के लगे ढेर कहीं ना कहीं बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। यूं कहें तो रात्रि में इस मार्ग से गुजरना हादसे को न्योता देना हो सकता है। अगर समय पर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।




