
बीकानेर, 07 सितम्बर। एसडीएम राजकीय अस्पताल में बुधवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि, विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।
एन सी डी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में, डॉ. इन्दु दायमा दन्त चिकित्सक, ईएनटी डॉ. अनिता सिंह, डॉ राजनी चालिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मुख्यतया पुरुषों के मुंह फेोपाडे, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांबे की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताया गया।
शिविर में 187 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 4 महिलाओं का फैन्स रिंगयर लिया गया। शिविर में उच्च रक्त चाप का नया रोगी पाया गया एवं मधुमेह के नया रोगी पाये गया। फिजियो थेरपी में डॉ. मनीष गहलोत एवं डॉ. रिशी शर्मा द्वारा 23 मरीजो को थेरेपी दी गई। शिविर में 2 कैंसर मरीजों पाये साथ ही उनको सलाह व उपचार मौके पर ही दिया गया।
शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनित रंगा, एफसीएलओ उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि केम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार प्रसार आम जनता में किया जायेगा।




