
बीकानेर के सेरूणा गांव में एक किसान की गुरुवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई। किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान मोटर चालू करते समय करंट आ गया। इसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह किसान रोज की तरह अपने खेत में ट्यूबवेल चालू करने के लिए मोटर ऑन कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से पूरे शरीर में करंट फैल गया एवं वहां किसी अन्य के नहीं होने से उसे अस्पताल भी विलंब से ले जाया गया। ऐसे में अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।मृतक मूल रूप से सांवतसर का रहने वाला था लेकिन अभी सूडसर टेऊ रोही में रहता था। सेरूणा थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया एवं शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।




