बीकानेर

आज आएंगे विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

बीकानेर। विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा रविवार सायं 5 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा यहां जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान विप्र समाज के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा। विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष सोमवार प्रातः 8 बजे विप्र जनों से मुलाकात करेंगे। प्रातः 9.15 बजे नागणेचीजी मंदिर जाएंगे। प्रातः 10.15 बजे नत्थूसर गेट के बाहर ई रिक्शा एजेंसी का उद्घाटन करेंगे। प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस में जनसंवाद और दोपहर 2.15 बजे सूरदासाणी बगीची में युवा संसद में भाग लेने के पश्चात सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.