बीकानेर

SSC के छात्र का USA के राइट स्टेट विश्वविद्यालय में हुआ चयन, 26 लाख की मिलेगी स्कोलरशिप

SSC की छात्र वासुदेव गौड़ का USA के राइट स्टेट विश्वविद्यालय में हुआ चयन। 26 लाख की मिलेगी स्कोलरशिप

बीकानेर। स्टूडेंट सॉल्यूशन क्लासेज के छात्र वासुदेव गौड़ का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका के राइट स्टेट विश्वविद्यालय में हुआ है। वासुदेव का चयन उसके सीनियर सेकेंडरी के अंकों व International English Language Testing System (IELTS) के आधार पर हुआ है। वासुदेव ने 12वीं कला संकाय का अध्ययन SSC के निर्देशन में किया तथा 80% अंक प्राप्त किये थे। वासुदेव ने अपनी सफलता का श्रेय SSC को दिया। वासुदेव ने बताया कि SSC के शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए दिशानिर्देश उसके लिए लाभकारी सिद्ध हुए। इस शुभ अवसर पर SSC निदेशक आनंद सर ने वासुदेव को एक स्मृति चिह्न व डायरी उपहार स्वरूप दी। पीयूष सर ने बताया कि संस्था द्वारा फिलहाल 8 वीं से 12वीं कला व वाणिज्य दोनों संकाय में क्लासेज चल रही है। कार्यक्रम में रवि सर, लोकेश सर भरत सर तथा प्रवीण सर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.