बीकानेर

तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण बुधवार को

तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण बुधवार को

बीकानेर। रंगीला फाउंडेशन द्वारा खेल लेखक और समीक्षक स्वर्गीय झंवर लाल व्यास ‘रंगीला’ की स्मृति में तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण 5 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक दुर्गा शंकर आचार्य ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2007 से लगातार तुलसी के पौधों का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ‘शतरंज और बीकानेर’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी होगा। इस दौरान शतरंज और खेल लेखन से जुड़े मौजीज लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.