बीकानेर

जिला अस्पताल में कैंसर रोग निदान के लिए शिविर आयोजित

जिला अस्पताल में कैंसर रोग निदान के लिए शिविर आयोजित

बीकानेर, 6 अक्टूबर। जिला चिकित्सालय में गुरुवार को कैंसर रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. हिमांशु दाधीच ने बताया कि विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाते हुए लोगों को गैर संचारी रोगों के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

एन सी डी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की गई व आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में डॉ. ईशिका, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. बी. के तिवाडी व अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में पुरुषों के मुंह, फेफड़े, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर से संबंधित सभी जांचें की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के बारे में बताया गया।

शिविर में 167 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जिला एनसीडी इकाई से सुमन आचार्य, नर्सिंग ऑफिसर, उमेश पुरोहित आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.