बीकानेर

बीकानेर: नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय बालिका कल शाम घर के आंगन में लगे जंगले पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई । परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे नीचे उतारा ,लेकिन तब तक उसकी सांसे जा चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.