ज्योतिष

धनतेरस पर बना शुभ खरीददारी का त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग, दीपावली पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त सहित संपूर्ण जानकारी -ज्यो.अभय चन्द्र व्यास

हिंदू कैलेंडर के अनुसार धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाई जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल में करने का विधान होता है। इस साल कार्तिक महीने की कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 02 मिनट पर प्रारंभ हो रही हैं और अगले दिन यानी 23 अक्तूबर की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म हो जाएगी फिर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार ही मनाई जाती है। ऐसे में त्रयोदशी की उदया तिथि 23 अक्तूबर को है।

 

धनतेरस पर बना शुभ खरीददारी का त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग

इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिर्विद अभय चन्द्र व्यास जी के अनुसार त्रिपुष्कर योग में शुभ कार्य करने पर उसमें तीन गुने की सफलता हासिल होती है जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग को शुभ माना गया है क्योंकि इसमें सभी सिद्धियों का वास होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग पर राहुकाल का भी असर नहीं होता और खरीदारी करना शुभ फल देने वाला होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वहीं त्रिपुष्कर योग दोपहर 01 बजकर 50 मिनट से शाम 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस 23 अक्टूबर 2022

नरक चतुर्दशी 24 अक्टूबर 2022

दिवाली पूजा पर्व – 24 अक्टूबर 2022

 

लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त

-शाम 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक

लक्ष्मी पूजन की अवधि-1 घंटा 21 मिनट

प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक

वृषभ लग्न – शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक

 

दिवाली लक्ष्मी पूजा महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त – रात 11 बजकर 40 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक

अवधि – 50 मिनट तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2022

सायंकाल मुहूर्त्त (अमृत,चल):17:29 से 19:18 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त्त: 22:29 से 00:05 मिनट तक

रात्रि मुहूर्त्त: सिंह लग्न रात्रि 01:41 से 03:15 मिनट तक

व्यवसाय के लिए दोपहर में शुभ मुहूर्त

व्यापारी या कारोबारी बंधु कुंभ लगन में पूजा कर सकते हैं.

कुम्भ लगन दोपहर 1.43 से 3.13 बजे तक रहेगा.

गोवर्द्धन पूजा 26 अक्टूबर 2022

यम द्वितीया 27 अक्टूबर 2022

 

आमतौर पर गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन प्रतिपदा तिथि को पड़ती है। लेकिन इस साल इस तिथि में सूर्य ग्रहण का साया होने की वजह से इसे 26 अक्टूबर के दिन मनाना ही शुभ होगा।

गोवर्धन पूजा तिथि-26 अक्टूबर 2022, बुधवार

प्रतिपदा तिथि आरंभ- 25 अक्टूबर, मंगलवार, शाम 04:18 बजे से

प्रतिपदा तिथि समापन- 26 अक्टूबर, बुधवार, दोपहर 02:42 तक

पूजा का शुभ मुहूर्त- 26 अक्टूबर प्रातः 06:29 से 08:43 तक

ज्यो.अभय चन्द्र व्यास

रत्ताणी व्यासों का चौक बीकानेर

9460893782

Leave a Reply

Your email address will not be published.