बीकानेर। दीपावली पर होने वाले जुए को लेकर पिछले तीन चार दिनों से पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अलग अलग थाना इलाकों में कार्यवाही कर जुआरियों पर शिकंजा कसे हुए है। आज गंगाशहर पुलिस की ओर से कार्यवाही की गई। जिसमें सात जनों को पकड़कर उनसे 26220 रूपये बरामद किये है। जानकारी मिली है कि थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल के नेतृत्व में एएसआई महावीर प्रताप व लाभूराम मय टीम ने गंगा रेजीडेंसी में दबिश दी है। यहां कन्हैयालाल सोनी के मकान में जुए पर दावं लगा रहे कन्हैयालाल सोनी, गिरधारी लाल सोनी, करणीदान सोनी, रतन लाल सोनी, सुखदेव कुम्हार, सुरेश जैन व मूलचंद हीरावत के रूप में हुई है। आरोपियों से 26220 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने अब तक अलग अलग जगहों पर कार्यवाही कर 60 से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा है।




