
बीकानेर। शहर के कोटगेट के समीप जिन्ना रोड़ स्थित होटल ताज के पास रेल पटरियों पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जहां उसका पैर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वही मुंह और सिर पर हल्की चोटें आई है।
घायल युवक इसी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत व हाजी जाकिर, सोएब, नसीम भाई मौके पर पहुंचे और खिदमतगार खादिम सोसाइटी की एंबुलेंस से तुरंत पीबीएम ट्रोमा सेंटर अस्पताल लेकर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात्रि 9:30 बजे की जिन्ना रोड होटल ताज के पास रेल पटरियों की है जहां एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया । वही हादसे की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी गई जिसके बाद वे ट्रोमा पहुंच गए है। युवक ट्रेन के आगे कैसे आया इस सम्बंध में कोई जानकारी नही मिली है।




