बीकानेर

व्यास होंगे श्रीगंगानगर स्थाई लोक अदालत के पूर्णकालिक अध्यक्ष

व्यास होंगे श्रीगंगानगर स्थाई लोक अदालत के पूर्णकालिक अध्यक्ष

बीकानेर/श्रीगंगानगर। सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को श्रीगंगानगर की स्थाई लोक अदालत में पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजास्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अभिशंषा पर विधि विभाग द्वारा व्यास की यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है। व्यास जैसलमेर, राजसंमद, श्रीगंगानगर एवं जोधपुर महानगर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश रह चुके हैं। विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीर भटनागर द्वारा जारी सूची में 8 जिलों की स्थाई लोक अदालत में अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.