
Times of Samachar News
बच्ची के सिर पर लिफ्ट गिरने से हुई मृत्यु
मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र में लुका छुपी खेल रही एक बच्ची के सिर पर लिफ्ट गिरने से उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और कार्रवाई कर रही है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 वर्षीय रेशमा कार्वी मानखुर्द की एक सोसाइटी में रहने वाली अपनी दादी के यहां गई थी और शुक्रवार के दिन वह सोसाइटी में अपने दोस्तों के साथ लुका छुपी खेल रही थी खेल में जब रेशमा की बारी आई तो दोस्तों को खोजने की तो उसने एक खिड़की से झांक कर देखा जो कि सीधे लिफ्ट में खुलती थी रेशमा ने खिड़की में जैसे ही से डाला ही था कि ऊपर से लिफ्ट आ गई और सीधे उसके सिर पर जा गिरी हादसे में रेशमा की मृत्यु हो गई किशोरी के घर वालों ने सोसाइटी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और मृतक बच्ची के पिता रवि खारवी ने कहा कि हाउसिंग सोसायटी के अधिकारियों को घटना हादसे से बचने के लिए खिड़की में कांच लगवाना चाहिए था परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में की है पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुटी है




