
बीकानेर: मारपीट कर 40 हजार रु छीने, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़। मारपीट कर 40 हजार रुपए छीनने का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार खेताराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी बिग्गाबास रामसरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि वह एक नवम्बर की शाम को गोवर्धन जाट के घर के आगे उससे बातें कर रह था। तभी रंजिश को लेकर गांव के ही सहीराम, रूपाराम पुत्र फूसाराम, हरलाल पुत्र पेमाराम व फूसाराम पुत्र भैराराम जाट लाठिया लेकर आए और प्रार्थी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। प्रार्थी द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। आरोपी जाते समय प्रार्थी से 40 हजार रुपए भी छीनकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




