बीकानेर

डूंगर कॉलेज में वोटर एवेयरनेस फोरम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
डूंगर कॉलेज में वोटर एवेयरनेस फोरम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 9 नवम्बर। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन राजकीय डूंगर महाविद्यालय में वोटर अवेयरनेस फोरम के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि पहली बार निर्वाचन आयोग द्वारा साल में चार बार मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने की व्यवस्था दी है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति इसका लाभ उठाए और मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि 17 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके युवाओं के प्री रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गई है। आयोग का उद्देश्य है कि त्रुटि रहित मतदाता सूचियां तैयार हों।
इस अवसर पर स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश ने भी विचार रखे।
डूंगर कॉलेज के उपाचार्य डॉ. इन्द्रजीत सिंह राजपुरोहित, डूंगर कॉलेज की स्वीप प्रभारी डॉ. नदिता सिंघवी, ईएलसी प्रभारी डॉ. मैना निर्वाण, डॉ. विपिन सैनी ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डूंगर कॉलेज के स्वीप एम्बेडसर डॉ.राजेन्द्र पुरोहित, मास्टर ट्रेनर वीईबी माथुर, एस.एल. राठी, समिन्द्र सक्सेना, पर्यवेक्षक राजेश शर्मा व विनीत खत्री ने वोटर हैल्प लाइन एप, वोटर पंजीकरण, मतदाता सूची में संशोधन या वोटर कार्ड में बदलाव करने तथा दिव्यांगजन के रूप अपना अंकन करवाने सहित अन्य तकनीकी बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी। संचालन स्वीप के सहायक प्रभारी गोपाल जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.