बीकानेर

सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार 28 नवंबर को

सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार 28 नवंबर को

 

बीकानेर। वैदिक विज्ञान संस्थान, ज्यो भगवानदास व्यास एवं संत श्री श्रवण व्यास के आचार्यत्व में 28 नवंबर 2022 को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रभारी पं. अभयचंद्र व्यास ने बताया ज्यो भगवान दास जी व्यास द्वारा सर्वप्रथम 2016 में 12 बटुकों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद वर्ष 2017 में हर्षोलाव में 38 बटुकों का संस्कार करवा गया। तत्पश्चात 2019 में 78 बटुकों का संस्कार करवाया गया। 2021 में 14 बटुकों का संस्कार करवाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बस एक ही है कि इस संस्कार के नाम पर जो फिजूल खर्च और कुरीति हो रही है उसे रोकना है। इस कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है ना ही मायरा और ना ही देराली। व्यास ने बताया कि सामुहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन रत्तानी व्यासों की बगेची, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे होना तय हुआ है। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए इन संपर्क सूत्रों 9928542610, 9950203135 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.