
आज 21 NOV FMRAI के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत से आये मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन किया जिसमे बीकानेर इकाई के दवा प्रतिनिधि साथियों ने हुंकार भरी
दवा प्रतिनिधि यूनियन बीकानेर इकाई सचिव सवाई दान चारण ने बताया आज 21 NOV को दिल्ली धरने में दवा प्रतिनिधि संघठन FMRAI के बैनर तले दिल्ली में विशाल धरना किया गया जिसमें पूरे भारतवर्ष से दवा प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे जिसमे बीकानेर इकाई से आये साथियो ने सरकार की नीतियों के विरुद्ध अपना पुरजोर विरोध प्रकट किया । इन मुख्य मांगों के साथ आज का धरना रहा वर्तमान केंद्र सरकार ने 44 श्रम कानूनों की वैधता समाप्त कर 4 श्रम कोड बनाये है जो पूर्ण रूप से पूंजीपतियों का एक पक्षीय हित है । केंद्र से चारों लेबर कोड को खत्म कर पुराने सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को बहाल करने , दवा प्रतिनिधि के लिए वैधानिक कार्य प्रणाली निर्धारित करने ,दवा व चिकित्सकीय उपकरणों के दाम कम करते हुए उस पर जीरो GST करने , GDP का कम से कम 5 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने ,दवा व सेल्स प्रतिनिधि के लिए न्यूनतम वेतन 26हजार रुपये निर्धारित की जाए । इन सभी मांगो के साथ अखिल भारतीय दवा प्रतिनधि संघठन ने आज 21 NOV को दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया सरकार द्वारा हमारी मांगे नही माने जाने पर ये विरोध और उग्र होगा ।




