बीकानेर

महत्वपूर्ण खबर: मेले की तिथि में किया गया आंशिक बदलाव,पढ़े ख़बर

महत्वपूर्ण खबर

दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर अब 29 और 30 को

बीकानेर। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा 28 एवं 29 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मैदान में प्रस्तावित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर अब 29 और 30 नवंबर को आयोजित होगा। रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार मेले की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। इसके अनुसार दो दिवसीय मेला अब 28 और 29 नवंबर की बजाय 29 और 30 नवंबर को आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.