बीकानेर

सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार में आयोजकों और बटुकों को किया सम्मानित

सामुहिक यज्ञोपवित संस्कार में आयोजकों और बटुकों को किया सम्मानित

बीकानेर। रत्ताणी व्यास बगेची में सोमवार को आयोजित सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ बीकानेर इकाई के वरिष्ट सदस्य श्री मनमोहन जी व्यास (RAS साहब) के नेतृत्व में सभी सदस्यों द्वारा पुष्करणा बटुकों के यज्ञोपवित संस्कार में सभी आयोजकों व बटुकों का राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ बीकानेर इकाई द्वारा सम्मान किया। इस अवसर पर महासंघ के जुगलजी छंगाणी,गोपीकिशन जी छंगाणी,नागु भा पुरोहित,नंदकिशोर जी रंगा,मरूधर जी बोहरा,मनोजजी देराश्री, किशनजी साफा वाले,अशोकजी पुरोहित,शिवकुमार जी व्यास,सुरेन्द्रजी व्यास उपस्थित रहे। होलसेल भंडार पूर्व अध्यक्ष एम डी हर्ष साहब आदि सदस्यों ने आयोजकों व बटुकों के परिजनों का आभार व्यक्त किया आगे भी समाज के विकास में ऐसी सहभागिता मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.