
आज आएंगे सर्वटे, शनिवार को करेंगे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात
बीकानेर, 2 दिसंबर। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन विष्णुदेव सर्वटे आज (शुक्रवार) रात 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और सामाजिक कार्येक्रमों में भाग लेंगे। सर्वटे शनिवार प्रातः 11 बजे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा सायं बजे बीकानेर से सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे |




