बीकानेर

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का बीकानेर के पश्चिम विधानसभा के इन क्षेत्रों में हुआ आयोजन

बीकानेर। भाजपा गोपेश्वर मंडल क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा दूसरे दिन सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव मन्दिर से आरंभ होकर लेघा बाड़ी, श्रीरामसर व नायकों का मोहल्ला, मोहता सराय,कुम्हारों का मोड़, गोपेश्वर बस्ती होते हुए खेतेश्वर मंदिर में समाप्त हुई ।

मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि यात्रा के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदेश भाजपा द्वारा जारी मिस कॉल नम्बर 8140200200 पर मिस कॉल कर और यात्रा रथ में उपलब्ध शिकायत पेटिका में भी राज्य सरकार के खिलाफ लिखित शिकायतें दर्ज करवाई गई ।

यात्रा के दौरान गोपेश्वर मंडल प्रभारी महावीर रांका, जिला उपाध्यक्ष गोकुल जोशी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और यात्रा विधानसभा प्रभारी वेद व्यास, विजय मोहन जोशी, जिला मंत्री कौशल शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत, मंत्री त्रिलोक लखेसर, मुकेश सैन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा, युवा मोर्चा के नेमीचंद गहलोत, पार्षद मुकेश पंवार, सुधा आचार्य रामदयाल पंचारिया कमल आचार्य, नन्द किशोर गहलोत, महेश कुमावत, लक्ष्मण, रवि मारू इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.