बीकानेर

बीकानेर: कीटनाशक पीने से युवक की मौत

बीकानेर। कीटनाशक पीने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन थाने की है। जहां पर 14 दिसम्बर को 25 वर्षीय भूलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। जहां पर आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। महाजन थाने के एएसआई अनूप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महावीर सबनिया का रहने वाला था। जिसने 14 दिसम्बर को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.