बीकानेर

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

बीकानेर। वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इस संबंध में लूनकरणसर पुलिस थाने में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। यह हादसा 17 दिसंबर को गांव हंसेरा के पास हुआ। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जगदेववाला निवासी धर्माराम पुत्र पप्पुराम बावरी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई घरेलु सामान लेकर घर जा रहा था।

इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने गफलत व लापरवाही से वाहन को चलाकर अचानक ब्रेक लगा दिये। जिससे उसका भाई वाहन से टकरा गया। इस टक्कर में उसके भाई के सिर पर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.