
कोलायत की 21 खिलाड़ियों की टीम जयपुर के लिए हुई रवाना
कोलायत की इस टीम में है 30 साल से लेकर 85 साल तक के खिलाड़ी
बुजुर्ग खिलाड़ियों की टीम हुई जयपुर रवाना

बीकानेर। 25 दिसंबर को जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए कोलायत की कपिल मुनि नि:शुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी की 30 साल से लेकर 85 साल तक की 21 खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई। एकेडमी के कोच रामावतार सैन ने बताया कि इस टीम को श्री प्रभात सिंह जी भाटी साहब ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सभी खिलाड़ी जयपुर में लंबी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, गोला फेंक ,भाला फैंक, तश्तरी फेंक, हैमर थ्रो और दौड़ आदि इवेंट में भाग लेंगे।




