बीकानेर

बीकानेर:सेना के जवान ने खुद को मारी गोली

बीकानेर। बीकानेर में सेना की छावनी में एक जवान ने आत्महत्या कर ली जवान ने सर्विस गंन से खुद को गोली मार ली गोली चलने की आवाज सुनकर तुरंत लोग मौके पर पहुंचे तब तक जवान की मृत्यु हो चुकी थी उसने सुसाइड से पहले रजिस्टर में सुसाइड नोट भी लिखा था जो कि पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर में जयपुर रोड पर स्थित सैन्य छावनी में तैनात हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह के पास एक कोच की जिम्मेदारी थी जो कि पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में भी थे सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मनदीप सिंह ने सुसाइड से पहले रजिस्टर में लिखा कि मैं डिप्रेशन में हूं इसलिए अपना जीवन त्याग रहा हूं उनका शव मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया है जहां से पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाएगी। सिंह ने बताया कि जवान ने किसी भी व्यक्ति विशेष पर कोई प्रकार का आरोप नहीं लगाया है मनदीप गुरदासपुर पंजाब के रहने वाले हैं और काफी समय से सेना में थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.