बीकानेर

तीसरी बार फिर से चारण बने जिला सचिव

तीसरी बार फिर से चारण बने जिला सचिव

बीकानेर।दवा प्रतिनिधी संघठन के बीकानेर जिला सचिव सवाई दान चारण ने बताया कि आज दिनांक 15 जनवरी-2023 को दवा प्रतिनिधी साथियो का वार्षिक सम्मेलन होटल मरुधर में समपन्न हुआ । इस अवसर पर राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजनटेटिव युनियन के वाइस प्रेजिडेंट व राज्य CSC कन्वेनर संजय माथुर व स्टेट वर्किंग कमेटी मेम्बर श्याम सांखला ने सम्बोधित किया व सविस्तार संगठनात्मक चर्चा की ।साथ ही सीनियर साथी गौतम केवलिया जी व साथी याकूब जी ने अपने विचार साथियों के बीच रखे ।

जिला सचिव कॉ. सवाई दान चारण ने वार्षिक गति-विधियों का विवरण सविस्तार सबके सामने प्रस्तूत किया तथा कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट से आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तूत किया गया। राज्य CSC कन्वेनर ओर वाइस प्रेजिडेंट कॉम. संजय माथुर जी ने सबके समक्ष सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक जुटता दिखाने का आग्रह करते हुए संघठनात्मक कई पहलुओं पर सविस्तार चर्चा की।

इसके तत्पश्चात नई कार्य कारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सहमती से पुनः कॉम. सवाई दान चारण को जिला सचिव, कॉम. मनोज गहलोत को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया । साथ ही कॉम. सुनील गहलोत सह सचिव के पद के लिए चुना गया । इस सभा मे 70 से अधिक दवा प्रतिनिधी साथियो ने भाग लेकर संघठन को नई ऊँचाईयों पर पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.