
ओवरलोड पिकअप पलटी,स्कूल वैन को लगी टक्कर

बीकानेर,17 जनवरी। नत्थूसर गेट से हरोलाई हनुमान मंदिर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर आज सुबह टायर पंचर होने से ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पास से गुजर रहे निजी स्कूल वाहन को भी चपेट में ले लिया। स्कूल वैन में बच्चे बैठे थे। स्कूल वैन चालक की सूझबूझ के कारण गनीमत रही की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ओवरलोड वाहन से आए दिन छोटी- मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है परंतु प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।




