बीकानेर

शुक्रवार को बीकानेर आएंगे मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष

शुक्रवार को बीकानेर आएंगे मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष

बीकानेर, 18 जनवरी। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण व्यास शुक्रवार को बीकानेर आएंगे। श्री व्यास प्रातः 10 बजे राजकीय वाहन द्वारा जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री व्यास दोपहर 2 बजे से वेटरनरी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वरिष्ठ पत्रकार स्व. अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान द्वारा नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोग अध्यक्ष सांय 6 बजे यहां से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.