बीकानेर

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी…किराडू की अध्यक्षता में होगी पुष्करणा क्रिकेट लीग

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी

किराडू की अध्यक्षता में होगी बीकानेर पुष्करणा क्रिकेट लीग

बीकानेर। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। बीकानेर में आगामी फरवरी 2023 में पुष्करणा क्रिकेट लीग का आयोजन धरणीधर क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा। जिसमें सिर्फ पुष्करणा समाज के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।

पुष्करणा क्रिकेट लीग के अध्यक्ष श्री अतुल किराडू से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग की तरह ही पुष्करणा क्रिकेट लीग में ऑक्शन का आयोजन होगा। खिलाड़ियों का ऑक्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। कोई भी खिलाड़ी किसी की भी टीम में चयनित हो सकता है। हर बार की तरह कोई एक टीम नहीं उतरेगी। इस बार प्रतियोगिता में 16 टीमें होगी और हर टीम में 13-13 खिलाड़ियों का चयन होगा।

ऑक्शन में हर टीम को एक लाख चिप्स दिए जाएंगे जिसमें उसे एक लाख में 13 खिलाड़ियों को चुनना होगा। इसमें टीम की ओनरशिप के लिए ₹11000 एवं खिलाड़ियों की प्रवेश शुल्क ₹500 रखी गई है। खिलाड़ियों के ऑनलाइन फॉर्म 20 जनवरी 2023 से भरे जाएंगे। कुल 208 खिलाड़ियों के फॉर्म भरे जाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिंक का विमोचन श्रीमान हेमंत किराडू एवं श्रीमान मनोज किराडू के द्वारा किया जाएगा।

पुष्करणा क्रिकेट लीग अध्यक्ष श्री अतुल किराडू

Leave a Reply

Your email address will not be published.