देश / विदेश

नगर परिषद कर्मचारी की एसटीपी प्लांट दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 5 लाख का चैक सौंपा

नगर परिषद कर्मचारी की एसटीपी प्लांट दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 5 लाख का चैक सौंपा 
नगर परिषद की ओर से जारी यह चेक जिला कलेक्टर, नगर परिषद सभापति समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को उनको घर जाकर सौंपा 
 
हनुमानगढ़, 07 जुलाई। गत दिनों नगरपरिषद एसटीपी प्लांट में हुई दुर्घटना में नगरपरिषद कार्मिक श्री करण सिंह पुत्र सुखदेव सिंह की मृत्यु होने पर प्रशासन ने 5 लाख आर्थिक सहायता का चेक परिजनों को सौंपा। नगर परिषद की ओर से जारी यह चेक गुरूवार को जिला कलक्टर श्री नथमल डिडेल, नगरपरिषद सभापति श्री गणेशराज बंसल, उपसभापति श्री अनिल खिचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष श्री सुमित रिणवां, पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश भार्गव, आयुक्त श्रीमती पूजा शर्मा, अधिशाषी अभियंता श्री सुभाष बंसल ने करण सिंह के घर जाकर उनके परिजनों को सौंपा।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर और नगर परिषद सभापति ने कहा कि करण सिंह की मृत्यु दो लोगों को बचाते हुए हुई है।दुर्घटना के दौरान हुई इस मानवीय क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। लेकिन साहसिक कार्य के लिए मरणोपंरात यह आर्थिक सहायता नगर परिषद की ओर से सांत्वना स्वरूप उपलब्ध करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.