
आर एन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में चलाया स्वच्छता अभियान

बीकानेर। स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना को साकार करते हुए आज करमीसर स्थित आर एन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं शाला स्टाफ द्वारा मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया गया। मोहल्ले वासियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया। शाला व्यवस्थापक महेंद्र कुमार नैन ने बताया कि एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना में सफाई का बहुत बड़ा योगदान है। अगर हम साफ सफाई नहीं रखेंगे तो हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।

शाला प्रधान मेघाराम भुवाल ने बताया की नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मिलकर जिस तरह से समाज को रोग मुक्त करने के लिए स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया है वाकई यह सराहनीय कार्य है। समाज के हर नागरिक को अपनी सतत भूमिका निभाते हुए स्वच्छ भारत की ओर कदम बढ़ाना पड़ेगा तभी रोग मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे।




