बीकानेर

रेस्टोरेंट में लगी आग, फ़र्नीचर जला

बीकानेर : रेस्टोरेंट में लगी आग, फ़र्नीचर जला

 

बीकानेर। शहर की पॉश कॉलोनी में  संचालित एक रेस्टोरेंट में रविवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। घटना सुबह करीब नौ बजे हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार महर्षि गौतम सर्किल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगी तब रेस्टोरेंट खुला नहीं था।  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में रेस्टोरेंट का अधिकतर फर्नीचर जल गया। रेस्टोरेंट में फायर फाइटर सिलेंडर थे, इससे आग को फैलने से रोका जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published.