
भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत
सरदारशहर के भानीपुरा थाना इलाके में मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास ट्रक और एक पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत में ट्रक के खलासी और पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो जने घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची भानीपुरा पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे हाई सेंटर चूरू रेफर कर दिया। भानीपुरा पुलिस ने बताया कि सूरतगढ़ के पिकअप चालक विकास कुमार पुत्र लालचंद गोस्वामी और ट्रक के खलासी लुधियाना के मनप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह की मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर लुधियाना के हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और पिकअप में सवार प्रेम प्रकाश पुत्र गुरनाम सिंह सूरतगढ़ के घायल हो गए। जिसमें प्रेम प्रकाश गुरनाम सिंह के सूरतगढ़ को उपचार के बाद हाई सेंटर चूरू रेफर कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद मृतकों के परिजनों के आने के बाद भानीपुरा पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मृतक पिकअप चालक के मामा रावतसर के सुलतान पूत्र बागा राम ने पुलिस को रिपोर्ट देकर ट्रक चालक के द्वारा लापरवाही व तेज गति से पिकअप को टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




