
बीकानेर। बाबुलाल फाटक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।गनीमत रही कि वह उछलकर पटरी से थोड़ा किनारे गिर गया वरना बड़ा हादसा हो जाता। हालांकि युवक घायल हुआ है, जिसके हाथ-पैर में चोटें लगनी बताई जा रही है ।जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार युवक रामपुरा बस्ती निवासी कुलदीप बताया जा रहा है।




