बीकानेर

सरकारी कर्मचारी चलाएंगे शराब के ठेके

सरकारी कर्मचारी चलाएंगे शराब के ठेके

राजस्थान में अगले फाइनेंशियल ईयर (2023-24) से शराब के ठेके सरकारी कर्मचारी चलाएंगे। नीलामी में जिन ठेकों को कोई भी नहीं खरीदेगा। उनको सरकार राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (RTDC), गंगानगर शुगर मिल (GSM) और राजस्थान स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (RSBCL) को चलाने के लिए दी जाएगी। इन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शराब के ठेकों का संचालन करेंगे, ताकि राज्य सरकार को रेवेन्यू मिल सके।

 

आपको बता दें कि राज्य सरकार के लिए शराब एक रेवेन्यू का सबसे बड़ा जरिया है। आबकारी ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (2022-23) में 15हजार करोड़ रुपए के रेवेन्यू का टारगेट रखा है, जो अगले फाइनेंशियल ईयर में बढ़ाकर इससे भी ज्यादा रखने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.