
स्प्रे छिड़कने से स्कूल में बच्चों की हालत खराब
बीकानेर। गुरुवार को जस्सूसर गेट के बाहर विंग्स स्कूल में उस समय दिक्कत हो गई जब कक्षा 10वी के बच्चों के सिर चकराने लगे, घबराहट और खांसी शुरू हो गई । माहौल खराब होता देख स्कूल प्रशासन ने बच्चों को तत्काल कोठारी अस्पताल तक दिखा भी दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विंग्स स्कूल में पढ़ने वाले 10 वीं के किसी छात्र ने बाज़ार से खरीदकर लाये गए एक स्प्रे का कक्षा में छिड़काव कर दिया था। क्लास में स्प्रे छिड़कने के बाद पूरे क्लास में बैठें बच्चों की हालत खराब होने लगी। हालांकि इससे कोई बड़ी समस्या तो नही हुई मगर एकबारगी स्कूल प्रशासन तनाव में ज़रूर आ गया। स्कूल प्रशासन ने बातचीत में बताया कि सभी बच्चें स्वस्थ है। किसी बच्चें ने स्प्रे कर दिया था।




