बीकानेर

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो गिरफ्तार

नागौर। पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब छात्रा स्कूल जाती तो दोनों आरोपी उसका पीछा करते थे और सुनसान जगह देखकर छेड़छाड़ किया करते थे।

आरोपी उस वक्त वारदात करते जब सड़क पर कोई नहीं दिखता था। छात्रा से छेड़छाड़ कर वे भाग निकलते थे। लगातार हो रही छेड़छाड़ से छात्रा इतना परेशान हो गई कि कई बार वह स्कूल नहीं गई। परेशान होकर छात्रा ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के इस मामले में 20 साल के अनिल पुत्र मनीराम जाट और 19 साल के दुर्गाराम पुत्र गोकलराम राईका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.