
बीकानेर। रजनीश पब्लिक स्कूल जस्सूसर गेट के अंदर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष विजय जी आचार्य ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान राजकुमार किराडू रहे। इस अवसर पर शाला के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई शाला की छात्रा उन्नति व्यास ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ नृत्य नाटक का मंचन किया।

शाला द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के मूल्यों के महत्व पर जोर देने की भी अपील की। शाला के एडवोकेट बसंत आचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन राधिका व्यास एवं आशा जाजडा ने किया।




