
1 मार्च से शुरू होने जा रहा राजस्थान का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट
बीकानेर। 1 मार्च 2023 से राजस्थान के सबसे पुराने टूर्नामेंट मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के तत्वधान में शुरू होने जा रहा है 29 वा राज्य स्तरीय अब्दुल हमीद मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 1 मार्च से स्थानीय पुष्करणा स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। आयोजन सचिव डॉक्टर जैनुल आबेदीन ने बताया की कल के मैच के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी श्रीमान मगन सिंह जी राजवी होंगे, अध्यक्षता शहर के चहेते एंव सीएमएचओ बीकानेर डॉक्टर श्री अबरार पंवार होंगे ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती सोना देवी बावरी (एक्स एमएलए) रायसिंहनगर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी श्रीमान गुमान सिंह जी होंगे। समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया की कल के मैच की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम गायन के साथ होगी बांठिया जी ने बताया की इस बार सभी दर्शकों को कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा।




