अपने ही मोहल्ले में सुरक्षित नहीं छोटा रानीसर बास निवासी
भारी वाहनों के आवागमन से हो सकती है अप्रिय घटना
बीकानेर। श्रीरामसर रोड के समीप स्थित छोटा रानीसर बास निवासी अपने ही मोहल्ले में असुरक्षित महसूस कर रहे है और इसकी मुख्य वजह भारी वाहन, जो धड़ल्ले से मोहल्ले की तंग गलियों में आवागमन करते हैं। प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है। मोहल्ले वासियों द्वारा ट्रक चालकों को रोका जाता है तब वे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है। आए दिन घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भारी वाहनों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो जाती है। कभी-कभी तो ट्रक चालक घरों की दीवारों को भी क्षतिग्रस्त कर चुके है परंतु कोई धणी धोरी नहीं है।
मोहल्ले में स्कूल होने की वजह से छोटे बच्चों को भी स्कूल भेजने में भय का माहौल बना रहता है।उम्रदराज लोगों को भी घरों से बाहर निकलने में कठिनाई होती है।कहीं कोई अप्रिय घटना ना घट जाए। गौरतलब है की शनिवार को हरोलाई हनुमान मंदिर क्षेत्र के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत भी हुई थी।
मौहल्ले वासियों ने बताया की हमारे द्वारा प्रशासन को भारी वाहनों के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है।




